Q.81773 के रेगुलेटिंग एक्ट (Regulating Act of 1773) के प्रमुख प्रावधानों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
(a)बंगाल के गवर्नर पद को 'बंगाल का गवर्नर-जनरल' नाम दिया गया और वॉरेन हेस्टिंग्स पहले गवर्नर-जनरल बने।✗
(b)गवर्नर-जनरल की सहायता हेतु 4 सदस्यीय कार्यकारी परिषद (Executive Council) का गठन किया गया, जिसमें निर्णय बहुमत से लिए जाते थे।✗
(c)वर्ष 1774 में फोर्ट विलियम (कलकत्ता) में सुप्रीम कोर्ट ऑफ ज्यूडिकेचर की स्थापना हुई, जिसके प्रथम मुख्य न्यायाधीश सर एलिजा इम्पे बने।✗
(d)कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स को कंपनी के राजस्व, दीवानी व सैन्य मामलों की सीधी रिपोर्ट बंगाल के गवर्नर-जनरल को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।✓
(e)अनुत्तरित प्रश्न✗
व्याख्या
1773 का रेगुलेटिंग एक्ट ब्रिटिश संसद द्वारा ईस्ट इंडिया कंपनी के भारतीय मामलों पर संसदीय नियंत्रण स्थापित करने का पहला प्रत्यक्ष कानूनी प्रयास था। इसके तहत बंगाल के गवर्नर को तीनों प्रेसीडेंसियों (बंगाल, बंबई, मद्रास) का सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी 'गवर्नर-जनरल ऑफ बंगाल' बनाया गया तथा लॉर्ड वॉरेन हेस्टिंग्स पहले गवर्नर-जनरल बने। गवर्नर-जनरल की सहायता के लिए 4 सदस्यीय परिषद (फिलिप फ्रांसिस, क्लेवरिंग, मॉनसन, बारवेल) बनाई गई जिसमें निर्णय बहुमत से होते थे। 1774 में कलकत्ता में सुप्रीम कोर्ट स्थापित हुआ जिसमें मुख्य न्यायाधीश सर एलिजा इम्पे तथा तीन अन्य न्यायाधीश (रॉबर्ट चैंबर्स, स्टीफन सीज़र लेमेस्टर, जॉन हाइड) थे। इस अधिनियम में स्पष्ट कानूनी निर्देश था कि कंपनी का संचालन निकाय 'कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स' भारत के राजस्व, नागरिक और सैन्य मामलों की समस्त रिपोर्ट ब्रिटिश सरकार (क्राउन) को प्रस्तुत करेगा, न कि गवर्नर-जनरल को। अतः विकल्प D असत्य है।
Q.8Which of the following statements is false with reference to the major provisions of the Regulating Act of 1773?
(a)The post of Governor of Bengal was renamed 'Governor-General of Bengal' and Warren Hastings became the first Governor-General.✗
(b)To assist the Governor-General, a 4-member Executive Council was formed, in which decisions were taken by majority.✗
(c)In the year 1774, the Supreme Court of Judicature was established in Fort William (Calcutta), whose first Chief Justice was Sir Elijah Impey.✗
(d)The Court of Directors was directed to submit direct reports to the Governor-General of Bengal on the revenue, civil and military affairs of the Company.✓
(e)Question not attempted✗
Explanation
The Regulating Act of 1773 was the first direct legal attempt by the British Parliament to establish parliamentary control over the East India Company's Indian affairs. Under this, the Governor of Bengal was made 'Governor-General of Bengal', the highest administrative officer of the three presidencies (Bengal, Bombay, Madras) and Lord Warren Hastings became the first Governor-General. To assist the Governor-General, a 4-member council (Philip Francis, Clavering, Monson, Barwell) was formed in which decisions were taken by majority. In 1774, the Supreme Court was established in Calcutta with the Chief Justice Sir Elijah Impey and three other judges (Robert Chambers, Stephen Caesar Lemaester, John Hyde). This Act contained clear legal instructions that the 'Court of Directors', the governing body of the Company, would submit all reports on the revenue, civil and military affairs of India to the British Government (Crown), and not to the Governor-General. Hence option D is false.