Q.1राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार राज्य में स्थित राष्ट्रीय उद्यानों, अभयारण्यों एवं टाइगर रिजर्व की संख्या का सही क्रम क्या है?
(a)3 राष्ट्रीय उद्यान, 26 वन्यजीव अभयारण्य, 5 टाइगर रिजर्व✓
(b)4 राष्ट्रीय उद्यान, 27 वन्यजीव अभयारण्य, 4 टाइगर रिजर्व✗
(c)3 राष्ट्रीय उद्यान, 31 वन्यजीव अभयारण्य, 6 टाइगर रिजर्व✗
(d)5 राष्ट्रीय उद्यान, 26 वन्यजीव अभयारण्य, 5 टाइगर रिजर्व✗
(e)अनुत्तरित प्रश्न✗
व्याख्या
राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2025-26 तथा वन विभाग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार राज्य में 3 राष्ट्रीय उद्यान (रणथम्भौर, केवलादेव घाना एवं मुकुन्दरा हिल्स), 26 वन्यजीव अभयारण्य तथा 5 अधिसूचित टाइगर रिजर्व (रणथम्भौर, सरिस्का, मुकुन्दरा हिल्स, रामगढ़ विषधारी एवं धौलपुर-करौली) विद्यमान हैं। इसके अतिरिक्त राज्य में 7 मृग वन, 40 कंजर्वेशन रिजर्व, 4 जन्तुआलय, 4 जैविक उद्यान तथा 33 आखेट निषिद्ध क्षेत्र स्थित हैं। अतः विकल्प A सही उत्तर है। विकल्प B गलत है क्योंकि राज्य में 4 राष्ट्रीय उद्यान नहीं बल्कि केवल 3 अधिसूचित हैं। विकल्प C में अभयारण्यों की संख्या 31 असत्य है। विकल्प D में राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या 5 बताई गई है जो कि गलत है।
Q.1According to Rajasthan Economic Review 2025-26, what is the correct order of the number of national parks, sanctuaries and tiger reserves located in the state?
(a)3 National Parks, 26 Wildlife Sanctuaries, 5 Tiger Reserves✓
(b)4 National Parks, 27 Wildlife Sanctuaries, 4 Tiger Reserves✗
(c)3 National Parks, 31 Wildlife Sanctuaries, 6 Tiger Reserves✗
(d)5 National Parks, 26 Wildlife Sanctuaries, 5 Tiger Reserves✗
(e)Question not attempted✗
Explanation
According to the Rajasthan Economic Review 2025-26 and the latest data of the Forest Department, there are 3 national parks (Ranthambore, Keoladeo Ghana and Mukundara Hills), 26 wildlife sanctuaries and 5 notified tiger reserves (Ranthambore, Sariska, Mukundara Hills, Ramgarh Vishdhari and Dholpur-Karauli) present in the state. Apart from this, there are 7 deer forests, 40 conservation reserves, 4 zoos, 4 biological parks and 33 hunting prohibited areas located in the state. Hence option A is the correct answer. Option B is incorrect because there are not 4 but only 3 notified national parks in the state. The number of sanctuaries in option C is 31 is incorrect. In option D the number of national parks is stated as 5 which is incorrect.