Q.10मानवाधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2019 के अनुसार राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की पदावधि (कार्यकाल) कितनी निर्धारित की गई है?
(a)5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो✗
(b)3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो✓
(c)5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो✗
(d)3 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो✗
(e)अनुत्तरित प्रश्न✗
व्याख्या
सही उत्तर विकल्प B है। अधिनियम की धारा 24 के तहत पूर्व में कार्यकाल 5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) था, लेकिन 2019 के संशोधन विधेयक द्वारा कार्यकाल घटाकर 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक कर दिया गया है। साथ ही अध्यक्ष व सदस्यों को पुनर्नियुक्ति हेतु पात्र बनाया गया है। विकल्प A गलत है क्योंकि यह 2019 से पूर्व की पदावधि थी। विकल्प C और D में 65 वर्ष की आयु सीमा दी गई है, जो राज्य मानवाधिकार आयोग के लिए असत्य है।
Q.10According to the Human Rights Protection (Amendment) Act, 2019, what is the tenure of the Chairman and members of the State Human Rights Commission?
(a)Up to 5 years or 70 years of age, whichever is earlier✗
(b)Up to 3 years or 70 years of age, whichever is earlier✓
(c)Up to 5 years or 65 years of age, whichever is earlier✗
(d)Upto 3 years or 65 years of age, whichever is earlier✗
(e)Question not attempted✗
Explanation
The correct answer is option B. Earlier the tenure under Section 24 of the Act was 5 years or 70 years of age (whichever is earlier), but by the 2019 Amendment Bill the tenure has been reduced to 3 years or till completion of 70 years of age. Besides, the Chairman and members have been made eligible for reappointment. Option A is incorrect because this was the term before 2019. In options C and D the age limit is 65 years, which is incorrect for the State Human Rights Commission.