Q.1 — सही उत्तर / Correct Answer: (d)
हिंदी: उदयपुर की प्रसिद्ध पिछोला झील का निर्माण 14वीं शताब्दी में महाराणा लाखा के काल में छीतरमल नामक बंजारे ने अपने बैल की स्मृति में करवाया था। इस झील में सीसारमा व बुझड़ा नदियाँ जल गिराती हैं। झील के भीतर स्थित दो प्रमुख जलमहलों में जगमंदिर का निर्माण महाराणा करणसिंह ने 1620 में प्रारंभ किया जिसे जगतसिंह प्रथम ने 1651 में पूरा किया, जबकि जगनिवास महल का निर्माण जगतसिंह द्वितीय ने 1746 में करवाया था। अतिवृष्टि के समय पिछोला और फतेहसागर को आपस में जोड़ने वाली तंग झील को स्वरूप सागर कहा जाता है। पिछोला झील के निकट ही दूध तलाई झील एवं माछला मगरा पहाड़ी पर श्री मनसापूर्ण करणी माता का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है।
English: The famous Pichola Lake of Udaipur was built in the 14th century during the reign of Maharana Lakha by a nomad named Chhitarmal in memory of his bull. Sisarma and Bujhada rivers discharge water into this lake. Among the two major water palaces located inside the lake, the construction of Jagmandir was started by Maharana Karan Singh in 1620, which was completed by Jagat Singh I in 1651, while Jaganivas Mahal was built by Jagat Singh II in 1746. During heavy rainfall, the narrow lake connecting Pichola and Fatehsagar is called Swaroop Sagar. The famous temple of Shri Mansapurna Karni Mata is situated on Dudh Talai Lake and Machhala Magra hill near Pichola Lake.
Q.2 — सही उत्तर / Correct Answer: (d)
हिंदी: राजसमंद झील का निर्माण मेवाड़ के महाराणा राजसिंह द्वारा 1662 से 1676 ई. के मध्य अकाल राहत कार्य के तहत गोमती नदी के जल को रोककर करवाया गया था। इस झील की नौ चौकी पाल पर 25 बड़ी काले रंग की संगमरमर की शिलाओं पर संस्कृत भाषा में 'राजप्रशस्ति' उत्कीर्ण है, जिसके रचनाकार रणछोड़ भट्ट तैलंग थे। यह विश्व का सबसे बड़ा शिलालेख/प्रशस्ति माना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लगभग 6 वर्षों तक इस झील का प्रयोग इम्पीरियल एयरवेज तथा बाद में रॉयल एयर फोर्स के लिए वाटर-सीप्लेन बेस के रूप में किया गया था। यह झील जयसमंद के साथ राजस्थान में सिंचाई हेतु प्रमुख रूप से प्रयुक्त होती है।
English: Rajsamand Lake was constructed by Maharana Raj Singh of Mewar between 1662 to 1676 AD as part of famine relief work by blocking the water of Gomti River. 'Rajprashasti' is engraved in Sanskrit language on 25 large black marble stones on the nine outposts of this lake, the creator of which was Ranchod Bhatt Tailang. This is considered to be the largest inscription/citation in the world. The lake was used as a water-seaplane base for Imperial Airways and later the Royal Air Force for about six years during World War II. This lake along with Jaisamand is mainly used for irrigation in Rajasthan.
Q.3 — सही उत्तर / Correct Answer: (d)
हिंदी: आनासागर झील अजमेर में नागपहाड़ व तारागढ़ के मध्य स्थित एक प्रसिद्ध कृत्रिम झील है, जिसका निर्माण अर्णोराज (आनाजी चौहान) ने तुर्की आक्रमणकारियों के संहार के बाद रक्त रंजित भूमि को साफ़ करने हेतु चन्द्रा और बांडी नदियों का पानी रोककर करवाया था। मुगल सम्राट शाहजहाँ ने 1637 ई. में झील के किनारे सफ़ेद संगमरमर की 5 बारहदरियों का निर्माण करवाया, जबकि जहाँगीर ने यहाँ दौलत बाग (सुभाष उद्यान) बनवाया था। अक्टूबर 2024 से इसमें देश का पहला इलेक्ट्रिक क्रूज़ संचालित किया गया। इसके वेटलैंड क्षेत्र में बने अवैध 'सेवन वंडर्स पार्क' को सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेश पर सितंबर 2025 में ध्वस्त कर दिया गया था।
English: Anasagar Lake is a famous artificial lake located between Nagpahar and Taragarh in Ajmer, which was constructed by Arnoraj (Anaji Chauhan) by blocking the water of Chandra and Bandi rivers to clean the blood stained land after the massacre of Turkish invaders. Mughal Emperor Shah Jahan built 5 white marble courtyards on the banks of the lake in 1637 AD, while Jahangir built Daulat Bagh (Subhash Garden) here. The country's first electric cruise will be operated in it from October 2024. The illegal 'Seven Wonders Park' built in its wetland area was demolished in September 2025 on the orders of the Supreme Court and NGT.
Q.4 — सही उत्तर / Correct Answer: (a)
हिंदी: गैब सागर (एडवर्ड सागर) झील डूंगरपुर जिले में स्थित है जिसका निर्माण महारावल गोपीनाथ ने करवाया था। सिलीसेढ़ झील अलवर में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर स्थित है, जिसे 'राजस्थान का नंदनकानन' कहा जाता है तथा इसका निर्माण महाराजा विनय सिंह ने करवाया था। कोलायत झील बीकानेर जिले में स्थित एक प्राकृतिक मीठे पानी की झील है जहाँ सांख्य दर्शन के प्रणेता महर्षि कपिल मुनि का आश्रम है और कार्तिक पूर्णिमा को मेला लगता है। मोती झील भरतपुर में रूपारेल नदी का जल रोककर बनाई गई है जिसे 'भरतपुर की लाइफ लाइन' कहते हैं और इससे नील-हरित शैवाल (N2-युक्त खाद) प्राप्त होती है।
English: Gab Sagar (Edward Sagar) Lake is situated in Dungarpur district which was constructed by Maharawal Gopinath. Silisedh Lake is located on the Delhi-Jaipur Highway in Alwar, which is called 'Nandankanan of Rajasthan' and was constructed by Maharaja Vinay Singh. Kolayat Lake is a natural freshwater lake located in Bikaner district where the founder of Sankhya philosophy Maharishi Kapil Muni has an ashram and a fair is held on Kartik Purnima. Moti Lake has been created in Bharatpur by impounding the water of Ruparel River, which is called the 'lifeline of Bharatpur' and provides blue-green algae (N2-rich fertilizer).
Q.5 — सही उत्तर / Correct Answer: (d)
हिंदी: अजमेर में स्थित पुष्कर झील धार्मिक दृष्टि से राजस्थान की सबसे पवित्र तथा प्राकृतिक दृष्टि से कालाडेरा (ज्वालामुखी) झील मानी जाती है। पुष्करणा ब्राह्मणों द्वारा खोदे जाने के कारण इसका नाम पुष्कर पड़ा। इस झील के चारों ओर 52 घाट बने हुए हैं। 1911 में इंग्लैंड की महारानी मेरी के आगमन पर महिलाओं हेतु पृथक जनाना घाट बनाया गया, जहाँ 1948 में महात्मा गाँधी की अस्थियाँ प्रवाहित करने के बाद से इसे 'गाँधी घाट' कहा जाता है। यहाँ कार्तिक पूर्णिमा को विशाल रंगीन मेला लगता है। 1997-98 में कनाडा के आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग से पुष्कर झील का पुनरुद्धार व सफ़ाई कार्य सम्पन्न किया गया था।
English: Pushkar Lake situated in Ajmer is considered to be the most sacred lake of Rajasthan from religious point of view and Kaladera (volcanic) lake from natural point of view. Pushkarna was named Pushkar because it was dug by Brahmins. There are 52 ghats built around this lake. On the arrival of Queen Mary of England in 1911, a separate Janana Ghat was built for women, where it is called 'Gandhi Ghat' after the ashes of Mahatma Gandhi were immersed in it in 1948. A huge colorful fair is held here on Kartik Purnima. In 1997-98, the restoration and cleaning work of Pushkar Lake was completed with the financial and technical assistance of Canada.
Q.6 — सही उत्तर / Correct Answer: (b)
हिंदी: फॉयसागर झील अजमेर में स्थित एक प्रमुख मीठे पानी की अकाल राहत झील है, जिसका निर्माण 1891-92 में बांडी नदी के जल को रोककर इंजीनियर फॉय के निर्देशन में अजमेर नगर परिषद द्वारा करवाया गया था। यह राजसमंद के बाद राज्य की दूसरी प्रमुख अकाल राहत परियोजना मानी जाती है। वर्ष 2025 में राजस्थान सरकार द्वारा इस ऐतिहासिक झील का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर 'वरुण सागर झील' कर दिया गया है। बांडी नदी में अत्यधिक जल आवक होने पर फॉयसागर का अतिरिक्त पानी बहकर सीधे आनासागर झील में प्रवेश करता है।
English: Foysagar Lake is a major freshwater famine relief lake located in Ajmer, which was constructed by the Ajmer Municipal Council under the direction of Engineer Foy in 1891–92 by impounding the waters of the Bandi River. It is considered to be the second major famine relief project of the state after Rajsamand. In the year 2025, the name of this historical lake has been officially changed to 'Varun Sagar Lake' by the Government of Rajasthan. When there is excessive water inflow into Bandi river, the excess water from Foysagar flows directly into Anasagar lake.
Q.7 — सही उत्तर / Correct Answer: (d)
हिंदी: केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जून 2001 से 'राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम' (NLCP) चलाया जा रहा है। राजस्थान की 6 प्रमुख झीलों-उदयपुर की फतेहसागर व पिछोला, जयपुर की मानसागर (जलमहल), अजमेर की आनासागर व पुष्कर, तथा सिरोही/माउंट आबू की नक्की झील-को इसमें प्रदूषण मुक्त व संरक्षित करने हेतु चुना गया है। कई प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर राजसमंद झील या स्वरूप सागर को विकल्प में देकर पूछा जाता है कि कौनसी शामिल नहीं है, क्योंकि राजसमंद झील इस सूची में सम्मिलित नहीं है।
English: 'National Lake Conservation Program' (NLCP) is being run by the Ministry of Environment, Forest and Climate Change of the Central Government since June 2001. Six major lakes of Rajasthan – Fatehsagar and Pichola of Udaipur, Mansagar (Jalmahal) of Jaipur, Anasagar and Pushkar of Ajmer, and Nakki Lake of Sirohi/Mount Abu – have been selected to be pollution free and conserved. In many competitive examinations, Rajsamand Lake or Swaroop Sagar is often given an option and asked which one is not included, because Rajsamand Lake is not included in this list.
Q.8 — सही उत्तर / Correct Answer: (a)
हिंदी: नक्की झील माउंट आबू (सिरोही) में स्थित राजस्थान की सबसे ऊँची विवर्तनिका झील है जिसके पास टॉड रॉक व नन रॉक नामक प्रसिद्ध चट्टानें हैं। कायलाना झील जोधपुर के पश्चिम में सर प्रताप द्वारा 1872 में निर्मित करवाई गई थी जो इंदिरा गाँधी नहर (IGNP) से जोड़ी जाने वाली पहली झील है। नवलखाँ सागर बूँदी में स्थित कटोरे के आकार की सुंदर झील है जिसका निर्माण जैता मीणा ने करवाया था। बुझ झील जैसलमेर के रूपसी गाँव में स्थित है जिसमें काकनी (काकनेय/मसूरदी) नदी आकर गिरती है और हाल ही में गढ़ीसर झील की भाँति इसे भी IGNP से जोड़ा गया है।
English: Nakki Lake is the highest tectonic lake of Rajasthan located in Mount Abu (Sirohi) which has famous rocks called Toad Rock and Nun Rock. Kaylana Lake, west of Jodhpur, built by Sir Pratap in 1872, is the first lake to be connected to the Indira Gandhi Canal (IGNP). Navlakhan Sagar is a beautiful bowl shaped lake located in Bundi which was built by Jaita Meena. Budj Lake is situated in Rupsi village of Jaisalmer in which Kakani (Kakney/Masoordi) river falls and recently like Gadhisar Lake, it has also been linked to IGNP.
Q.9 — सही उत्तर / Correct Answer: (d)
हिंदी: राजस्थान के मानचित्र में यदि पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ें तो सबसे पूर्व में सिलीसेढ़ (अलवर), फिर फॉयसागर (अजमेर), उसके बाद कायलाना (जोधपुर) तथा सबसे पश्चिम में गढ़ीसर (जैसलमेर) स्थित है। उदयपुर की उदयसागर झील का निर्माण महाराणा उदयसिंह ने 1559-65 में करवाया था जिसमें गिरने से पूर्व नदी आयड़ और झील से निकलने के बाद बेड़च कहलाती है। जयपुर में आमेर घाटी के पास मानसागर झील में सवाई जयसिंह द्वारा जलमहल का निर्माण करवाया गया था। बीकानेर की लूणकरणसर झील उत्तरी राजस्थान में स्थित है जिसमें लवणीयता/नमक का अंश नगण्य होने से यह मीठे/मीठे-खारे के संक्रमण क्षेत्र में आती है।
English: If we move from east to west in the map of Rajasthan, then Silisedh (Alwar) is situated in the east, then Foysagar (Ajmer), then Kaylana (Jodhpur) and Gadhisar (Jaisalmer) is situated in the west. Udaipur's Udai Sagar Lake was built by Maharana Udai Singh in 1559-65, in which the river before falling is called Ayad and after emerging from the lake, it is called Bedach. Jal Mahal was built by Sawai Jai Singh in Mansagar Lake near Amer Valley in Jaipur. Lunkaransar Lake of Bikaner is situated in northern Rajasthan, in which due to negligible salinity/salt content, it falls in the sweet/salty-saline transition zone.
Q.10 — सही उत्तर / Correct Answer: (a)
हिंदी: बाई तालाब (आनंद सागर झील) बाँसवाड़ा के तेजपुर गाँव के पास स्थित है, जिसे महारावल जगमाल की महारानी लाछ कुँवरी ने बनवाया था। महिला बाग का झालरा जोधपुर में गुलाब सागर के पास स्थित ऐतिहासिक जल संरचना है। बांकली झील पाली जिले (खिवंडी-पाली) में स्थित है, जबकि बांकली बाँध जालौर में सुकड़ी नदी पर है। किशोर सागर (छतर विलास तालाब) कोटा शहर में स्थित एक प्रसिद्ध कृत्रिम झील है जिसके मध्य जगमंदिर महल बना हुआ है। कोटा में आलनिया, सूरसागर तथा सावन-भादों बाँध भी स्थित हैं।
English: Bai Talab (Anand Sagar Lake) is located near Tezpur village of Banswara, which was built by Maharani Lach Kunwari of Maharawal Jagmal. Mahila Bagh Ka Jhalra is a historic water structure located near Gulab Sagar in Jodhpur. Bankali Lake is located in Pali district (Khivandi-Pali), while Bankali Dam is on the Sukdi River in Jalore. Kishore Sagar (Chhatar Vilas Pond) is a famous artificial lake located in Kota city, in the middle of which the Jagmandir Palace is built. Alania, Sursagar and Sawan-Bhadon dams are also located in Kota.
Q.11 — सही उत्तर / Correct Answer: (d)
हिंदी: चम्बल बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना राजस्थान और मध्य प्रदेश की संयुक्त परियोजना है जिसमें दोनों राज्यों का 50-50 प्रतिशत हिस्सा है। इस नदी पर कुल 4 बाँध बनाए गए हैं। नदी के उद्गम (जनापाव पहाड़ी, MP) से मुहाने (यमुना नदी) की ओर बहने की दिशा में इनका सही क्रम: गाँधी सागर (मंदसौर, MP) → राणा प्रताप सागर (रावतभाटा, चित्तौड़गढ़) → जवाहर सागर (कोटा) → कोटा बैराज (कोटा) है। निर्माण चरणों में प्रथम चरण में गाँधी सागर व कोटा बैराज, द्वितीय चरण में राणा प्रताप सागर तथा तृतीय चरण में जवाहर सागर बाँध का निर्माण सम्पन्न हुआ था।
English: Chambal Multipurpose River Valley Project is a joint project of Rajasthan and Madhya Pradesh in which both the states have 50-50 percent share. A total of 4 dams have been built on this river. Their correct order in the direction of flow from the river's origin (Janapav Hills, MP) to its mouth (Yamuna River) is: Gandhi Sagar (Mandsaur, MP) → Rana Pratap Sagar (Rawatbhata, Chittorgarh) → Jawahar Sagar (Kota) → Kota Barrage (Kota). In the construction phases, Gandhi Sagar and Kota Barrage were completed in the first phase, Rana Pratap Sagar in the second phase and Jawahar Sagar Dam in the third phase.
Q.12 — सही उत्तर / Correct Answer: (c)
हिंदी: चम्बल नदी पर कुल 4 प्रमुख बाँधों का निर्माण किया गया है, जिनमें से 3 बाँध राजस्थान राज्य में स्थित हैं जबकि 1 बाँध मध्य प्रदेश में स्थित है। गाँधी सागर बाँध मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भानपुरा पठार के पास स्थित चम्बल नदी का सबसे बड़ा बाँध है जिसका निर्माण प्रथम चरण में हुआ था। शेष तीनों बाँध-राणा प्रताप सागर (रावतभाटा, चित्तौड़गढ़), जवाहर सागर बाँध (कोटा-बूँदी सीमा) तथा कोटा बैराज (कोटा शहर)-राजस्थान राज्य के भौगोलिक क्षेत्र में ही स्थित हैं।
English: A total of 4 major dams have been constructed on the Chambal River, out of which 3 dams are located in the state of Rajasthan while 1 dam is located in Madhya Pradesh. Gandhi Sagar Dam is the largest dam of Chambal River located near Bhanpura Plateau in Mandsaur district of Madhya Pradesh, which was constructed in the first phase. The remaining three dams – Rana Pratap Sagar (Rawatbhata, Chittorgarh), Jawahar Sagar Dam (Kota-Bundi border) and Kota Barrage (Kota city) – are located in the geographical area of Rajasthan state.
Q.13 — सही उत्तर / Correct Answer: (d)
हिंदी: चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में स्थित राणा प्रताप सागर बाँध चम्बल नदी परियोजना के द्वितीय चरण में निर्मित किया गया था। यह बाँध चूलिया जलप्रपात (18 मीटर ऊँचा, राज्य का सबसे ऊँचा प्रपात) के ठीक नीचे की ओर बना हुआ है। भराव क्षमता तथा जल क्षेत्र विस्तार (113 वर्ग किलोमीटर) की दृष्टि से यह संपूर्ण राजस्थान राज्य का सबसे बड़ा बाँध है। परमाणु ऊर्जा संयंत्र (रावतभाटा) को जल आपूर्ति इसी बाँध से की जाती है तथा इसे राजस्थान का एकमात्र आइकॉनिक डैम दर्जा प्राप्त है।
English: Rana Pratap Sagar Dam, located at Rawatbhata in Chittorgarh district, was constructed in the second phase of the Chambal River Project. This dam is built just downstream of Chulia Falls (18 meters high, the highest waterfall in the state). In terms of filling capacity and water area extension (113 square kilometers), it is the largest dam in the entire state of Rajasthan. Water supply to the Nuclear Power Plant (Ravatbhata) is done from this dam and it has the status of the only iconic dam of Rajasthan.
Q.14 — सही उत्तर / Correct Answer: (c)
हिंदी: चम्बल नदी मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करने के बाद रावतभाटा तक पूर्णतः स्वच्छ बहती है, किंतु कोटा औद्योगिक नगर में प्रवेश करते ही कोटा बैराज तथा जवाहर सागर क्षेत्र के आसपास इसमें भारी मात्रा में औद्योगिक रसायन, थर्मल पावर प्लांट के अपशिष्ट तथा शहर के नालों का पानी गिरता है। इस कारण कोटा बैराज और जवाहर सागर के बीच चम्बल नदी का जल संपूर्ण नदी प्रवाह क्षेत्र में सर्वाधिक प्रदूषित एवं गुणवत्ताविहीन हो जाता है। कोटा बैराज परियोजना का उपयोग मुख्य रूप से सिंचाई नहरें निकालने हेतु किया जाता है।
English: After entering Rajasthan from Madhya Pradesh, Chambal river flows completely clean till Rawatbhata, but as soon as it enters Kota industrial city, a huge amount of industrial chemicals, thermal power plant waste and city drain water falls into it around Kota Barrage and Jawahar Sagar area. Due to this, the water of Chambal River between Kota Barrage and Jawahar Sagar becomes the most polluted and of poor quality in the entire river flow area. Kota Barrage Project is mainly used to construct irrigation canals.
Q.15 — सही उत्तर / Correct Answer: (d)
हिंदी: बीसलपुर बाँध टोंक जिले की उनियारा/देवली तहसील के राजमहल गाँव के पास बनास नदी पर स्थित है, जहाँ बनास, डाई और खारी का प्रसिद्ध त्रिवेणी संगम बनता है। इसका निर्माण 1987 से 1990 (पूर्णता 1996) के मध्य किया गया था। यह कंक्रीट से निर्मित राजस्थान का पहला व सबसे बड़ा बाँध है जो राज्य की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना का मुख्य आधार है। इस परियोजना के माध्यम से जयपुर शहर, अजमेर, किशनगढ़, टोंक तथा आसपास के सैकड़ों गाँवों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाती है।
English: Bisalpur Dam is situated on the Banas river near Rajmahal village of Uniara/Deoli tehsil of Tonk district, where the famous Triveni confluence of Banas, Dai and Khari is formed. It was constructed between 1987 and 1990 (completion 1996). This is the first and largest dam of Rajasthan built with concrete and is the main basis of the largest drinking water project of the state. Through this project, pure drinking water is supplied to Jaipur city, Ajmer, Kishangarh, Tonk and hundreds of surrounding villages.
Q.16 — सही उत्तर / Correct Answer: (b)
हिंदी: मेजा बाँध भीलवाड़ा जिले की मांडलगढ़/भीलवाड़ा तहसील में कोठारी नदी पर वर्ष 1972 में निर्मित किया गया था। यह भीलवाड़ा शहर का प्रमुख पेयजल एवं सिंचाई स्रोत रहा है। मेजा बाँध की मुख्य पाल (Embankment) पर राज्य सरकार व वन विभाग द्वारा एक अत्यंत सुंदर और मनोरम पार्क विकसित किया गया है जिसे 'मेजा पार्क' अथवा 'ग्रीन माउंट' (Green Mount) के नाम से जाना जाता है। यह क्षेत्र स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों के लिए एक प्रसिद्ध पिकनिक स्थल के रूप में उभरा है।
English: Meja Dam was constructed in the year 1972 on the Kothari River in Mandalgarh/Bhilwara tehsil of Bhilwara district. This has been the main drinking water and irrigation source of Bhilwara city. A very beautiful and picturesque park has been developed by the State Government and Forest Department on the embankment of Meja Dam, which is known as 'Meja Park' or 'Green Mount'. This area has emerged as a famous picnic spot for local residents and tourists.
Q.17 — सही उत्तर / Correct Answer: (d)
हिंदी: जवाई बाँध पाली जिले के सुमेरपुर के पास जवाई नदी (लूनी की सहायक) पर बना हुआ है। इसकी नींव 13 मई 1946 को मारवाड़ (जोधपुर) के शासक महाराजा उम्मेदसिंह ने रखी थी और इसका स्थापत्य कार्य ब्रिटिश इंजीनियर एडगर व फर्ग्यूसन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। ग्रेनाइट पत्थरों से बने इस बाँध को 'मारवाड़ का अमृतसरोवर' कहा जाता है। यह पाली व जालौर जिलों के कृषि क्षेत्रों हेतु मुख्य सिंचाई साधन तथा जोधपुर और पाली शहरों के लिए जीवनदायिनी पेयजल आपूर्ति योजना का प्रमुख स्रोत है।
English: Jawai Dam is built on Jawai River (tributary of Luni) near Sumerpur in Pali district. Its foundation was laid on 13 May 1946 by Maharaja Umed Singh, the ruler of Marwar (Jodhpur) and its architectural work was completed under the guidance of British engineers Edgar and Ferguson. This dam made of granite stones is called 'Amritsarovar of Marwar'. It is the main source of irrigation for the agricultural areas of Pali and Jalore districts and the main source of life-giving drinking water supply scheme for Jodhpur and Pali cities.
Q.18 — सही उत्तर / Correct Answer: (a)
हिंदी: माही बजाज सागर बाँध बाँसवाड़ा जिले के बोरखेड़ा गाँव में माही नदी पर स्थित है जो 3109 मीटर की लंबाई के साथ राजस्थान का सबसे लंबा बाँध है। पाँचना बाँध करौली जिले में भद्रावती, माची, अटा, बरखेड़ा तथा भैंसावट नामक 5 नदियों के संगम पर निर्मित राज्य का सबसे बड़ा मिट्टी का बाँध है। माधोसागर बाँध दौसा जिले में स्थित है (जबकि कालाखोह दौसा का सबसे बड़ा बाँध है)। तख्त सागर जलाशय जोधपुर जिले में स्थित है, जहाँ पिचियाक (जसवंत सागर) व रानीसर बाँध भी अवस्थित हैं।
English: Mahi Bajaj Sagar Dam is located on Mahi River in Borkheda village of Banswara district which is the longest dam of Rajasthan with a length of 3109 metres. Panchna Dam is the largest earthen dam of the state built at the confluence of 5 rivers namely Bhadravati, Machi, Ata, Barkheda and Bhainsavat in Karauli district. Madhosagar Dam is located in Dausa district (while Kalakhoh is the largest dam in Dausa). Takhat Sagar Reservoir is located in Jodhpur district, where Pichiyak (Jaswant Sagar) and Ranisar Dam are also located.
Q.19 — सही उत्तर / Correct Answer: (d)
हिंदी: गढ़ीसर (गढ़सीसर) सरोवर जैसलमेर शहर के बाहर स्थित एक अति सुंदर ऐतिहासिक जलाशय है जिसका निर्माण रावल गड़सीसिंह द्वारा 1340 ई. में करवाया गया था। इसके मुख्य प्रवेश द्वार पर मेहराबदार नक्काशीदार भव्य पत्थर का द्वार बना है जिसे 'टीलों की प्रोले' कहा जाता है, जिसका निर्माण 1909 में टीलां नामक वैश्या ने करवाया था। यह तालाब शीतकालीन प्रवासी पक्षियों (विशेषकर कुरंजा/डेमोइसेल क्रेन) की शरणस्थली है। सरोवर की पाल पर जैसलमेर लोक सांस्कृतिक संग्रहालय बना है तथा पानी की निरंतर आवक हेतु इसे IGNP की कँवरसैन/मोहनगढ़ लिफ्ट शाखा से जोड़ा गया है।
English: Gadhisar (Gadsisar) Sarovar is a very beautiful historical reservoir located outside the city of Jaisalmer which was constructed by Rawal Gadsisingh in 1340 AD. Its main entrance has a grand arched carved stone gate called 'Teelan Ki Prole', which was built in 1909 by a courtesan named Teelan. The pond is a refuge for winter migratory birds (especially the Kuranja/Demoiselle crane). Jaisalmer Folk Cultural Museum is built on the banks of the lake and it is connected to the Kanwarsain/Mohangarh lift branch of IGNP for continuous inflow of water.
Q.20 — सही उत्तर / Correct Answer: (a)
हिंदी: कानोता बाँध जयपुर ग्रामीण जिले में स्थित है जो संपूर्ण राजस्थान में सर्वाधिक मत्स्य (मछली) उत्पादन करने वाला बाँध माना जाता है। बंध बारेठा भरतपुर जिले का सबसे बड़ा बाँध है जो कुकुंद नदी पर 1897 में रामसिंह के काल में बना था और इसकी संरचना एक जलयान/जहाज जैसी दिखाई देती है। ईसरदा बाँध टोंक-सवाई माधोपुर सीमा पर बनेठा गाँव के पास बनास नदी पर निर्मित एक मुख्य काफ़र डैम है। साँकड़ा एवं मनसासागर बाँध अलवर जिले में तरुण भारत संघ के सहयोग से जल संरक्षण हेतु बनाए गए प्रमुख बाँध हैं।
English: Kanota Dam is located in Jaipur Rural district which is considered to be the highest fish producing dam in entire Rajasthan. Bandh Baretha is the largest dam of Bharatpur district which was built on the Kukund River in 1897 during the reign of Ram Singh and its structure looks like a ship. Isarda Dam is a main caffron dam constructed on the Banas River near Banetha village on the Tonk-Sawai Madhopur border. Sankara and Mansasagar dams are the major dams built for water conservation in Alwar district with the help of Tarun Bharat Sangh.
Q.21 — सही उत्तर / Correct Answer: (b)
हिंदी: सरजू सागर बाँध झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील से लगभग 13 किलोमीटर दूर अरावली की शाकंभरी पहाड़ियों की घाटी में स्थित एक खूबसूरत जल संरचना है। इस बाँध को स्थानीय क्षेत्र में 'कोट बाँध' के नाम से भी जाना जाता है। उल्लेखनीय है कि सीकर जिले में खण्डेला की पहाड़ियों के पास कांतली नदी पर निर्मित हो रहे बाँध को 'कोटड़ी बाँध' कहा जाता है, जबकि झुंझुनूं का यह सरजू सागर बाँध कोट बाँध नाम से विख्यात है।
English: Sarju Sagar Dam is a beautiful water structure located in the valley of Shakambhari hills of Aravali, about 13 kilometers from Udaipurwati tehsil of Jhunjhunu district. This dam is also known as 'Kot Dam' in the local area. It is noteworthy that the dam being built on Kantli river near Khandela hills in Sikar district is called 'Kotri Dam', whereas this Sarju Sagar Dam of Jhunjhunu is famous by the name Kot Dam.
Q.22 — सही उत्तर / Correct Answer: (c)
हिंदी: नौनेरा (नवनेरा) बाँध राजस्थान के कोटा जिले की दीगोद तहसील के अंतर्गत नवनेरा गाँव में कालीसिंध नदी पर निर्मित किया जा रहा एक वृहद बाँध है। यह बाँध ईस्टर्न राजस्थान नहर परियोजना (ERCP - पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) का एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण घटक है। इसके माध्यम से कालीसिंध नदी के अतिरिक्त मानसूनी जल को रोककर कोटा, बूंदी, बारां तथा आसपास के सूखाग्रस्त पूर्वी जिलों में पेयजल एवं सिंचाई हेतु जल डाइवर्ट किया जाएगा।
English: Naunera (Navanera) Dam is a large dam being constructed on the Kalisindh River in Navanera village under Digod tehsil of Kota district of Rajasthan. This dam is a very important component of the Eastern Rajasthan Canal Project (ERCP - Eastern Rajasthan Canal Project). Through this, excess monsoon water from Kalisindh river will be intercepted and water will be diverted for drinking water and irrigation in Kota, Bundi, Baran and surrounding drought-hit eastern districts.
Q.23 — सही उत्तर / Correct Answer: (a)
हिंदी: झालावाड़ जिला मध्यम सिंचाई परियोजनाओं एवं बाँधों के मामले में अत्यंत समृद्ध है। यहाँ भीमसागर बाँध उजाड़ नदी पर, हरिश्चंद्र सागर परियोजना कालीसिंध नदी पर (जिसमें 33 ऑटोमैटिक गेट लगे हैं), छापी बाँध छापी नदी पर तथा गागरीन सिंचाई परियोजना आहु नदी पर स्थित है। इनके अलावा झालावाड़ में पीपलाद एवं चौली बाँध भी स्थित हैं। उल्लेखनीय है कि चित्तौड़गढ़ का मातृकुण्डिया बाँध राजस्थान में सर्वाधिक गेटों वाला बाँध माना जाता है।
English: Jhalawar district is very rich in medium irrigation projects and dams. Here Bhimsagar Dam is situated on Ujad River, Harishchandra Sagar Project is situated on Kalisindh River (which has 33 automatic gates), Chhapi Dam is situated on Chhapi River and Gagarin Irrigation Project is situated on Ahu River. Apart from these, Piplad and Chauli dams are also located in Jhalawar. It is noteworthy that Matrikundiya Dam of Chittorgarh is considered to be the dam with the highest number of gates in Rajasthan.
Q.24 — सही उत्तर / Correct Answer: (d)
हिंदी: जाखम बाँध प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी/अनूपपुरा क्षेत्र में जाखम नदी (माही की सहायक नदी) पर स्थित है। 81 मीटर (265 फीट) की ऊँचाई के साथ यह राजस्थान राज्य का सबसे ऊँचा बाँध है। पत्थरों व चूने-सीमेंट की पक्की चिनाई (Masonry Construction) से निर्मित यह संपूर्ण एशिया महाद्वीप का सबसे ऊँचा चिनाई बाँध स्वीकार किया जाता है। टीएसपी (जनजातीय) विकास योजना के तहत बने इस बाँध की नहरों से प्रतापगढ़, उदयपुर तथा चित्तौड़गढ़ जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में व्यापक सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति होती है।
English: Jakham Dam is situated on the Jakham River (tributary of Mahi) in Chhoti Sadri/Anuppura area of Pratapgarh district. With a height of 81 meters (265 ft), it is the highest dam in the state of Rajasthan. Built with masonry construction of stones and lime-cement, it is accepted as the highest masonry dam in the entire continent of Asia. The canals of this dam, built under the TSP (Tribal) Development Scheme, provide extensive irrigation and drinking water supply to the tribal dominated areas of Pratapgarh, Udaipur and Chittorgarh districts.
Q.25 — सही उत्तर / Correct Answer: (b)
हिंदी: पन्ना मीना का कुण्ड (पन्ना मियाँ की बावड़ी) जयपुर के आमेर कस्बे में आमेर महल के नीचे जयगढ़ पहाड़ी की तलहटी में स्थित एक बेहद खूबसूरत और नक्काशीदार वर्गाकार सीढ़ीदार कुण्ड है। इसका निर्माण 16वीं शताब्दी में मिर्ज़ा राजा जयसिंह के काल में करवाया गया था। इसमें चारों ओर बनी ज्यामितीय सीढ़ियाँ तथा अष्टकोणीय झरोखे जल स्थापत्य कला का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। आभानेरी (दौसा) में प्रसिद्ध 'चाँद बावड़ी' तथा बूंदी में 'रानीजी की बावड़ी' स्थित है।
English: Panna Meena Ka Kund (Panna Miyan's Stepwell) is a very beautiful and carved square stepped pond located at the foothills of Jaigarh Hill below the Amer Palace in Amer town of Jaipur. It was constructed in the 16th century during the reign of Mirza Raja Jai Singh. The geometric stairs and octagonal windows built around it present a unique example of water architecture. The famous 'Chand Stepwell' is situated in Abhaneri (Dausa) and 'Raniji ki Stepwell' is situated in Bundi.
Q.26 — सही उत्तर / Correct Answer: (a)
हिंदी: मेजा बाँध भीलवाड़ा में कोठारी नदी पर बना है जो जिले की प्रमुख सिंचाई योजना है। बंद बारेठा भरतपुर का सबसे बड़ा बाँध है जो कुकुंद नदी पर निर्मित है। ईसरदा बाँध बनास नदी पर सवाई माधोपुर तथा टोंक जिले की सीमा पर निर्मित एक बहुउद्देशीय पेयजल व सिंचाई बाँध है। जवाहर सागर बाँध कोटा एवं बूँदी की सीमा पर चम्बल नदी पर निर्मित पिक-अप बाँध है जहाँ जल विद्युत उत्पादन (99 मेगावॉट) किया जाता है।
English: Meja Dam is built on Kothari River in Bhilwara which is the main irrigation scheme of the district. Band Baretha is the largest dam of Bharatpur which is built on the Kukund River. Isarda Dam is a multi-purpose drinking water and irrigation dam built on the Banas River on the border of Sawai Madhopur and Tonk districts. Jawahar Sagar Dam is a pick-up dam built on Chambal River on the border of Kota and Bundi where hydro power generation (99 MW) is done.
Q.27 — सही उत्तर / Correct Answer: (d)
हिंदी: बीकानेर की कोलायत प्राकृतिक झील पर कपिल मुनि का प्रसिद्ध आश्रम है जहाँ कार्तिक पूर्णिमा को दीपदान की परंपरा व मेला भरता है। भरतपुर की मोती झील रूपारेल नदी पर बनी है जिससे उत्पादित नील-हरित शैवाल (Spirulina) से नाइट्रोजन युक्त जैविक खाद बनती है। डूंगरपुर की गैब सागर (एडवर्ड सागर) झील के तट व भीतर बादल महल तथा गोवर्धननाथ जी का मंदिर स्थित है जिसके प्रांगण में 52 छोटे मंदिर हैं। जैसलमेर की बुझ झील अंतःप्रवाही काकनी नदी के जल से निर्मित होती है।
English: There is a famous ashram of Kapil Muni on Kolayat natural lake of Bikaner where there is a tradition of lamp donation and fair on Kartik Purnima. Bharatpur's Moti Lake is built on the Ruparel River, from which nitrogen-rich organic fertilizer is made from the blue-green algae (Spirulina) produced. On the banks and inside the Gab Sagar (Edward Sagar) Lake of Dungarpur, Badal Mahal and the temple of Govardhanath Ji are situated, in the courtyard of which there are 52 small temples. Jaisalmer's Bujh Lake is formed by the water of the inflowing Kakani River.
Q.28 — सही उत्तर / Correct Answer: (c)
हिंदी: टोरडीसागर बाँध अलवर जिले में स्थित न होकर टोंक जिले की मालपुरा तहसील में स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक बाँध है। इस बाँध की प्रमुख विशेषता यह है कि इसके सभी मोरे (गेट) खोल देने पर इसमें एक बूंद भी पानी शेष नहीं रहता है। विकल्प A में अनूपसागर (बीकानेर), विकल्प B में गलता जी (जयपुर) तथा विकल्प D में फतेहसागर झील (उदयपुर) पूर्णतः सही सुमेलित युग्म हैं। अलवर में सिलीसेढ़, साँकड़ा तथा मनसासागर बाँध स्थित हैं।
English: Tordisagar Dam is a famous historical dam located in Malpura tehsil of Tonk district, not in Alwar district. The main feature of this dam is that after all its gates are opened, not even a drop of water remains in it. Anupsagar (Bikaner) in option A, Galta Ji (Jaipur) in option B and Fatehsagar Lake (Udaipur) in option D are completely correctly matched pairs. Silisedh, Sankara and Mansasagar dams are located in Alwar.
Q.29 — सही उत्तर / Correct Answer: (a)
हिंदी: बीसलपुर बाँध टोंक जिले में बनास नदी पर निर्मित राजस्थान का सबसे बड़ा पेयजल बाँध है। मेजा बाँध भीलवाड़ा जिले में कोठारी नदी पर निर्मित सिंचाई बाँध है। जाखम बाँध प्रतापगढ़ जिले में जाखम नदी (माही की सहायक) पर बना राज्य का सबसे ऊँचा (81m) बाँध है। नौनेरा (नवनेरा) बाँध कोटा जिले में कालीसिंध नदी पर निर्मित ERCP का मुख्य डाइवर्जन बाँध है। ये चारों बाँध अपनी-अपनी नदियों के साथ पूर्णतः सही सुमेलित हैं।
English: Bisalpur Dam is the largest drinking water dam of Rajasthan built on Banas River in Tonk district. Meja Dam is an irrigation dam built on the Kothari River in Bhilwara district. Jakham Dam is the highest dam (81m) of the state built on Jakham river (tributary of Mahi) in Pratapgarh district. Naunera (Navanera) Dam is the main diversion dam of ERCP constructed on Kalisindh River in Kota district. These four dams are perfectly matched with their respective rivers.
Q.30 — सही उत्तर / Correct Answer: (d)
हिंदी: जयसमंद तथा राजसमंद दोनों ही विशाल कृत्रिम झीलों से नहरें निकालकर कृषि सिंचाई हेतु जल दिया जाता है। नक्की झील माउंट आबू में स्थित समुद्र तल से सबसे ऊँची झील है जिसकी किंवदंती देवताओं के नाखूनों से खोदने की है। पिछोला झील के पश्चिमी तट पर बीजोरी नामक स्थान पर गल्की नामक नटनी की स्मृति में 'नटनी का चबूतरा' निर्मित है। अजमेर की प्रसिद्ध आनासागर झील में अक्टूबर 2024 से राजस्थान एवं देश की पहली सौर/इलेक्ट्रिक चालित क्रूज़ नाव सेवा का सफल संचालन शुरू किया गया है।
English: Water is provided for agricultural irrigation by taking canals from the huge artificial lakes of both Jaisamand and Rajsamand. Nakki Lake is the highest lake above sea level in Mount Abu and has the legend of being dug by the nails of the Gods. 'Natni ka Chabutra' is built in the memory of a Natni named Galki at a place called Bijori on the western bank of Lake Pichola. The successful operation of Rajasthan and the country's first solar/electric powered cruise boat service has been started in the famous Anasagar Lake of Ajmer from October 2024.