Q.1USDA वैज्ञानिक वर्गीकरण (1982) के अनुसार 'एरिडीसोल्स' (Aridisols) मृदा राजस्थान के किस जलवायु क्षेत्र तथा किन जिलों में मुख्यतः पाई जाती है?
(a)अति-आर्द्र जलवायु क्षेत्र के झालावाड़, कोटा एवं बारां जिलों में✗
(b)शुष्क एवं अर्द्ध-शुष्क जलवायु क्षेत्र के चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर एवं जोधपुर जिलों में✓
(c)उप-आर्द्र एवं आर्द्र जलवायु क्षेत्र के जयपुर, अलवर, भरतपुर एवं दौसा जिलों में✗
(d)आर्द्र जलवायु क्षेत्र के डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं उदयपुर जिलों में✗
(e)अनुत्तरित प्रश्न✗
व्याख्या
सही उत्तर विकल्प B है। संयुक्त राज्य अमेरिका के कृषि विभाग (USDA - 1982) द्वारा किए गए वैज्ञानिक वर्गीकरण के अनुसार 'एरिडीसोल्स' (बालू मिट्टी का क्षेत्र) मुख्य रूप से राजस्थान की शुष्क एवं अर्द्ध-शुष्क जलवायु परिस्थितियों में पाई जाती है। यह मृदा राज्य के चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, डीडवाना-कुचामन, जोधपुर, फलौदी, पाली और जालोर जिलों के विस्तृत क्षेत्रों में पाई जाती है। इसका प्रमुख उप-मृदाकण 'ऑरथिड' (Orthids) है, जिसके अंतर्गत केम्बोऑरथिड्स, केल्सीऑरथिड्स तथा पेलिऑरथिड्स राजस्थान में विद्यमान हैं। विकल्प A में वर्णित क्षेत्र वर्टीसोल्स (काली मृदा) का है, विकल्प C अल्फीसोल्स (जलोढ़ मृदा) का है तथा विकल्प D इनसेप्टीसोल्स व लाल-लोम मृदा से संबंधित है।
Q.1According to USDA scientific classification (1982), 'Aridisols' soil is mainly found in which climatic zone and in which districts of Rajasthan?
(a)In Jhalawar, Kota and Baran districts of ultra-humid climate zone.✗
(b)In the arid and semi-arid climate zone of Churu, Sikar, Jhunjhunu, Nagaur and Jodhpur districts.✓
(c)In Jaipur, Alwar, Bharatpur and Dausa districts of sub-humid and humid climate zone.✗
(d)In Dungarpur, Banswara and Udaipur districts of humid climate zone.✗
(e)Question not attempted✗
Explanation
The correct answer is option B. According to the scientific classification made by the United States Department of Agriculture (USDA - 1982), 'Eridisols' (sandy soil zone) are mainly found in the arid and semi-arid climatic conditions of Rajasthan. This soil is found in wide areas of Churu, Sikar, Jhunjhunu, Nagaur, Didwana-Kuchaman, Jodhpur, Phalodi, Pali and Jalore districts of the state. Its main sub-soil is 'Orthids', under which Camboorthids, Calciorthids and Paleorthids are present in Rajasthan. The area described in option A is of Vertisols (black soil), option C is of Alfisols (alluvial soil) and option D is related to Inceptisols and red-loamy soil.